प्रदेश

भारत विकास परिषद कृष्णा शाखा द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज की आर्थिक रूप से कमजोर 25 छात्रों को फीस प्रदान किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भारत विकास परिषद कृष्णा शाखा द्वारा सेवा कार्य की कड़ी में एक और सेवा कर राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दिया। अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, सचिव निशा जायसवाल, कोषाध्यक्ष हेमा अग्रवाल, अर्चना जायसवाल, आशा श्रीवास्तव सलोनी अग्रवाल की उपस्थिति में आर्य कन्या इंटर कॉलेज, प्रयागराज की मेधावी किंतु आर्थिक रूप से कमजोर 25 छात्रों को फीस प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कृष्णा शाखा के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए आर्य कन्या के प्रबंधक पंकज जायसवाल एवं प्रधानाचार्या डॉ सुधारानी उपाध्याय ने इस नेक कार्य के लिए बधाई दिया और भूरि- भूरि प्रशंसा की तथा भविष्य में कृष्णा शाखा प्रगति के पथ पर यूं ही चलती रहे ,ऐसी कामना की।आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button