दुर्गा पूजा पार्क में लगा ट्यूबवेल खराब होने से पानी का संकट
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) नगर के वार्ड नंबर 50 नई बस्ती कीडगंज नेता नगर दुर्गा पूजा पार्क में ट्यूबवेल एक हफ्ते से ज्यादा समय से खराब है। जल संस्थान द्वारा लगातार कम्प्रेशर चलाने के बाद भी उस में बालू आ रहा है। क्षेत्रीय पार्षद किरन जायसवाल ने महाप्रबंधक जल संस्थान से तत्काल इसको रीबोरिंग कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव द्वारा बताया गया है कि यह ट्यूबवेल रिबोरिंग में चला गया है, इसकी रिबोरिंग कराना होगा ट्यूबेल खराब होने से नेता नगर मे पानी का भारी संकट खड़ा हो गया है। लोग पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। पार्षद ने कहा कि इसके अलावा रामबाग मामा मार्केट के आसपास बाराखंबा रोड में उसकी आंतरिक गलियां दारा सिंह की गली नीम वाली गली मे भी पानी का संकट का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में जल संस्थान के महाप्रबंधक से ट्यूबवेल की रिबोरिंग के लिए कई बार कहा गया परंतु ट्यूबवेल के रिबोरिंग का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ। इस हीला-हवाली से लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।




