देश

मर्यादा का पाठ पढ़ाने पर मंत्री नन्दी ने समाजवादी पार्टी को दिया जबरदस्त जवाब

 

कहा, जिन्होंने सत्ता के लिए पिता व चाचा अपमान किया उनसे क्या बात करें

देश-दुनिया में उत्तर प्रदेश को “एक्सप्रेस प्रदेश” की नई पहचान मिली है:नन्दी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बुन्देलखण्ड की तरक्की और विकास का आधार बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण और निर्धारित समय से पहले उद्घाटन को से तिलमिलाई समाजवादी पार्टी और पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का हमला जारी है। जिस पर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा करारा जवाब दिया जा रहा है। आज समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने एक नया ट्वीट करते हुए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस को बेहतर बताया है। जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने ट्वीट कर करारा जवाब दिया है।
जवाब में लिखा है कि जिन्होंने सत्ता के लिए पिता व चाचा अपमान किया उनसे क्या बात करें।

*मंत्री नन्दी ने रीट्वीट कर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल का कुछ इस तरह दिया है जवाब*

मिस्टर मिडिया सेल! ये जानकर ख़ुशी हुई कि आपकी पार्टी में कोई ऐसा नेता नहीं बचा जो जवाब दे सके! हमें मानक और मर्यादा का पाठ उनसे सीखने की कतई आवश्यकता नहीं है जिन्होंने सत्ता के लिए अपने बुजुर्ग पिता और चाचा का अपमान में गुरेज नहीं किया! वही पिता जिन्होंने कभी मुख्यमंत्री की कुर्सी गिफ्ट की थी! उनकी बनाई पार्टी पर कब्जा करके छीनकर जबरदस्ती स्वयंभू राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए! हमने पाँच सालों में विश्वस्तरीय पूर्वांचल और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे तैयार कर प्रदेश की जनता को लोकार्पित कर दिये और गंगा एक्सप्रेसवे का काम शुरू कर दिया! आज प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश-दुनिया में उत्तर प्रदेश को “एक्सप्रेस प्रदेश” की नई पहचान मिली है।

Related Articles

Back to top button