देश

हवाओं के मुक़िबिल हम चराग़ अपना जला देंगे

प्रयागराज। मंसूर अली पार्क में सीएए एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ हो रहे धरने के ४५ वें दिन जहाँ कौशाम्बी से बड़ी संख्या में दलित पिछड़ी जातियों की महिलाओं ने प्रोटेस्ट में पहोँच कर महिलाओं के आन्दोलन को अपना समर्थन दिया।

वहीं सोमवार की रात मंसूर अली पार्क खुलदाबाद करैली और कोतवाली के पुलिस के साथ पीएसी के जवानों की गश्त ने मन्द पड़ चूके धरने में जान फूंक दी।

मंगलवार को महिलाओं युवतियों संग बड़ी संख्या में नौजवान बुढ़े सब मंसूर अली पार्क में डटे रहे।वक्ताओं ने पुलिस गश्त को महज़ उकसाने वाला क़दम बताया तो वहीं एनआरसी, एनपीआर और सीएए के खिलाफ आक्रामक अन्दाज़ में भाषण देते हुए काले क़ानून के खिलाफ जमकर बरसे।

कहा कि अब हम लोगों ने जब सर पर कफन बाँध लिया है तो डरना क्या।हमारा आन्दोलन क़ानून के दायरे में शान्तिपूर्वक चल रहा है इसमे प्रशासन किसी प्रकार का रोड़ा न पैदा करे। वहीं देश के अन्य शहरों में पुलिस द्वारा बर्बर लाठी चार्ज की निन्दा की गई लोगों का कहना था पुलिस का काम निष्पक्ष होना चाहिये भाजपा के नेताओं के इशारे पर जिस तरहा महिलाओं व बच्चीयों पर लाठी चार्ज की गई ऐसी वहशीयाना हरकत की हम घोर निन्दा करते हैं।

धरने में क्रान्तिकारी गीत,नाटक मंचन और मुशायरे में गंगा जमुनी तहज़ीब का संगम देखने को मिला वहीं शायर अबूज़र नावेद देहलवी ने मंसूर अली पार्क में धरनारत महिलाओं के जज़बे को सलाम करते हुए जोशीली तक़रीर के साथ शायराना अन्दाज़ में मौजूदा हालात पर हमला करते हुए लोगों में जोश पैदा कर दिया।

अबूज़र नावेद ने कहा हवाओं के मुक़ाबिल हम चराग़ अपना जला देंगे
जो दहशतगर्द हैं उनको ज़माने से मिटा देंगे
वतन वालो ज़रा सुन लो मेरी इतनी नसीहत को
अगर हम एक हो जाएँ तो दुनिया को हिला देंगे


ज़ीशान रहमानी के संचालन में चल रहे धरने में कई अन्य वक्ताओं ने भी काले क़ानून पर जम कर हमला बोलते.हुए कहा की हम न तो डरेंगे और न ही इस कानून के खत्म होने तक धरना समाप्त करेंगे।हमे कोई छेड़े नहीं।धरने में अविनाश मिश्रा,अमित,सिराज उद्दीन, अब्दुल्ला तेहामी,फराज़ उसमानी,खालिद उमर,इरशाद उल्ला,मुशीर अहमद,मो०शारिक़,अफसर महमूद,इफ्तेखार अहमद मंदर,शुऐब अन्सारी,अरशद अली,रमीज़ अहसन,फज़ल खान,शहाब आदि ने भी सम्बोधित करते हुए काले क़ानून की जम कर मुखालफत की।कहा सरकार इस काले क़ानून को वापिस ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button