देश

भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार ने राष्ट्रपति से मिलकर किया अभिनन्दन

 

देश के प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति जताया आभार

पं.दीनदयाल के सपनों को भाजपा पूरा कर रही : विभवनाथ भारती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति के दिल्ली आवास पर मुलाकात कर अभिनंदन एवं स्वागत किया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने मंगलवार को देते हुए बताया कि राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश अध्यक्ष अनूसूचित जनजाति डॉ. संजय गौर आदि के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल के साथ एक साधारण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अंगवस्त्रम् और बुके प्रदान कर समस्त प्रयागराज की जनता एवं कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन एवं स्वागत कर शुभकामनाएं दी। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को भाजपा पूरा कर अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति को सर्वोच्च पद पर आसीन कर महापुरूषों के सपनों का भारत बना रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति बनते ही जिलाध्यक्ष के राष्ट्रपति से मिलने पर यमुनापार के भाजपाईयों में हर्ष व्याप्त है। यमुनापार बारा विधायक डॉ. वाचस्पति, कोराँव विधायक राजमणि कोल, करछना विधायक पियूष रंजन निषाद, जिलाध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा राजमणि पासवान, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला आईटी प्रमुख सतीश विश्वकर्मा, मिथिलेश पांडेय, प्रदीप मिश्र आदि कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष और राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button