देश
Prayagraj किन्नर अखाड़ा प्रयागराज कुंभ मेले के बाद हरिद्वार कुंभ मेले में बनाएंगे महामंडलेश्वर
प्रयागराज ( अनुराग शुक्ला )। पृयागराज प्रवास के दौरान किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने बताया हरिद्वार कुंभ मेले में किन्नर अखाड़े का विस्तार किया जाएगा जिसमें कई नए चेहरे शामिल किए जाएंगे इसी क्रम में आंध्र प्रदेश के शिल्पा को आंध्र प्रदेश का महामंडलेश्वर घोषित किया गया है प्रयागराज से टीना मां को महामंडलेश्वर का पट्टा अभिशेक किया जाएगा ।
आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने बताया हरिद्वार कुंभ में अखाड़े का विशाल स्वरूप बनेगा जो जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान में एक अलग ही अंदाज में दिखेगा। हरिद्वार कुंभ मेला 2021 में किन्नर अखाड़ा 10000 किन्नरों के साथ मेला में प्रवेश करेगा।

