Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश

Ateeq Son Love Story असद की प्रेम कहानी पर उमेश की हत्या से लगा ग्रहण, बुआ आयशा की बेटी से चल रहा प्रेमप्रसंग

Ateeq Son Love Story असद की प्रेम कहानी पर उमेश की हत्या से लगा ग्रहण, बुआ आयशा की बेटी से चल रहा प्रेमप्रसंग उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच लाख के इनामी अतीक अहमद के बेटे असद की प्रेम कहानी सामने आई है। खतरनाक शूटर असद अपनी बुआ आयशा नूरी की बेटी मंतशा नूरी को दिल दे बैठा।

जब घरवालों को दोनों की प्रेम कहानी का पता चला तो उनकी गुपचुप सगाई भी कर दी गई। निकाह की बात चल ही रही थी कि दोनों के जीवन में भूचाल आ गया। उमेश पाल की हत्या के बाद जहां असद पुलिस से बचने के लिए फरार है वहीं अब मंतशा पर भी गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है। वह भी भूमिगत है।

उस पर असद व अन्य शूटरों को पनाह देने और भागने में मदद करने का आरोप है। गौरतलब है कि मेरठ की रहने वाली मंतशा के पिता डा0 अखलाक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और उसकी मां आयशा नूरी को पुलिस तलाश रही है।उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी को अतीक अहमद के बेटे असद ने शूटरों के साथ मिलकर वकील उमेश पाल व उनके दो सरकारी गनरों की दिनदहाड़े गोली व बम से मारकर हत्या कर दी थी।

हत्याकांड को गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद व बरेली जेल में बंद उसके भाई अशरफ के इशारे पर अंजाम दिया गया था। पुलिस ने अतीक अहमद, अशरफ, अतीक की पत्नी शाइस्ता, अतीक के बेटे असद व अली, बहन आयशा, बहनोई अखलाक, भांजी मंतशा व दो भांजों सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button