Asad Ahamad Encounter सीएम ने बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई, असद और गुलाम के एनकाउंटर पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल का बयान
Asad Ahamad Encounter सीएम ने बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई, असद और गुलाम के एनकाउंटर पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल का बयान

Asad Ahamad Encounter सीएम ने बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई, असद और गुलाम के एनकाउंटर पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल का बयान यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ ने आज पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और उसके दो गनर की 24 फरवरी को की गई सरे आम हत्या में इन दोनों का फायरिंग करते वीडियो भी सामने आया था। असद और गुलाम दोनों वांटेड थे और उनके ऊपर 5-5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था जिसे आज यूपी पुलिस ने मिट्टी में मिला दिया। योगी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया की यूपी में न देर है और न अंधेर।
उमेश पाल और उसके दो गनर को दिन दहाड़े मौत की नींद सुलाने वाले माफिया अतीक अहमद के गोलीबाज बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा है कि आज मुख्यमंत्री योगी ने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई है।
अपने आवास में मीडिया से बात करते हुए जया पाल ने दोनों हाथ जोड़कर सीएम योगी का बार- बार आभार जाहिर करते हुए कहा कि बाबा मेरे लिए पिता समान हैं ,उन्होंने जो किया अच्छा किया , उन्होंने अच्छे से न्याय दिलाया है।
पुलिस कर्मियों के सहयोग के लिए आभार, प्रशासन मुझे न्याय दिला रही है। उमेश पाल की मां शांति पाल को जैसे ही उनके बेटे के कातिलों के एनकाउंटर की खबर मिली वो भावुक हो गई। शांति पाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री और प्रदेश की पुलिस विभाग पर मुझे पहले से भरोसा था जो आज उन्हें दिखाई भी पड़ा है कि उनके बेटे के दो हत्यारे मारे गए हैं। अतीक के बेटे असद और गुलाम का एनकाउंटर उनके बेटे के लिए शुरुआती श्रद्धांजली हैं।



