Latest

किन्नर अखाड़ा में हुआ रक्षाबंधन

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उप्र किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि (टीना मा) के न्यू इन्द्रपुरी बैरहना स्थित आवास पर रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ।

महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरी को शिष्यों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रक्षासूत्र बांध अपने रक्षा का वचन दिया।

इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि महराज ने सभी शिष्यों और श्रद्धालुओं को रक्षाबंधन के महत्व और सनातन धर्म में उसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान किन्नर अखाड़ा की श्रीमहंत संजनानंद गिरि, नैना, शोभा, मनीषा, नगमा, राधिका, सीता, शीतल, शिवानी, आशा, सृष्टि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होकर महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरी से आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Back to top button