UP Prayagraj Mahakumbh: खाक चौक के सभी संतों ने जमीन लेने से कर दिया इनकार, खाक चौक के संतो को दो भाग में बांट रहा है प्रशासन- महामंडलेश्वर सातुआ बाबा
UP Prayagraj Mahakumbh: खाक चौक के सभी संतों ने जमीन लेने से कर दिया इनकार, खाक चौक के संतो को दो भाग में बांट रहा है प्रशासन- महामंडलेश्वर सातुआ बाबा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। खाक चौक के सभी संतों ने जमीन लेने से कर दिया इनकार, खाक चौक के संतो को दो भाग में बांट रहा है प्रशासन- महामंडलेश्वर सातुआ बाबा।
महाकुंभ में जमीन आवंटन का खाकचौक व्यवस्था समिति ने विरोध कर दिया। प्रयागराज मेला प्राधिकरण पर आरोप लगाया कि उनकी जगह पर दूसरी संस्थाओं को जमीन और सुविधाएं दी जा रही हैं। नाराज संतों ने जमीन आवंटन की प्रक्रिया बीच में छोड़ दी और शुक्रवार से धरने का ऐलान कर दिया है। इस विरोध के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। खाकचौक व्यवस्था समिति को 26 नवंबर को जमीन आवंटन का समय दिया गया था।
समिति के सदस्य पहुंचे, लेकिन 27 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के कारण 28 नवंबर को भूमि निरीक्षण और आवंटन का समय दिया गया। गुरुवार सुबह आठ बजे एडीएम कुम्भ विवेक चतुर्वेदी, एसडीएम विवेक शुक्ला व अन्य अफसर और कर्मचारी सेक्टर पांच में जमीन दिखाने पहुंचे तो खाकचौक व्यवस्था समिति के मुकामधारियों ने विरोध कर दिया।
प्रधानमंत्री व महामंडलेश्वर संतोषदास ‘सतुआ बाबा के नेतृत्व में सभी संतों ने जमीन लेने से इनकार कर दिया। कहा कि उनकी जमीन खालसों और अन्य संस्थाओं को दी जा रही है। जबकि संगम लोअर मार्ग पर जमीन कम होने के कारण केवल वर्ष 2019 में कहा गया था कि उन्हें इसी बार के लिए विस्थापित किया जा रहा है। अगले कुम्भ से व्यवस्था पूर्व की भांति ही रहेगी। इस बार वर्ष 2019 की तरह ही जमीन आवंटित की जा रही है। साथ ही संगम लोअर पर जो जमीन बच रही है, उस पर दूसरी संस्थाओं को जमीन दी जा रही है। इसी बात को लेकर जब प्रशासन के अफसरों से बात चल रही थी उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी होने लगी।
मामले को संभालने के लिए खाकचौक के मुकामधारियों ने जगह छोड़ दी। खाकचौक के मुकामधारियों का कहना है कि या तो जिन संस्थाओं को जमीन दी गई है, जेसीबी लगाकर उनका निर्माण हटाया जाए या फिर उन्हें बताएं वो धरना देंगे, नहीं तो मेला छोड़ देंगे।
इस बारे में महामंडलेश्वर संतोष दास ‘सतुआ बाबा का कहना है कि उन्हें पहले तो दो हिस्सों में बांटा जा रहा है और फिर जो जगह मिल रही है वो दूसरी संस्थाओं को दी जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो वो शुक्रवार से धरना देंगे।


