Latestइलाहाबाद समाचार
समाजवादी पार्टी ने जलाया पीएम का पुतला दिखाए काले झंडे

प्रयागराज। आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर वर्तमान छात्र संघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव संयुक्त मंत्री सत्यम सिंह सनी पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी विजय सिंह बघेल अजीत विधायक संदीप यादव शकील दुर्गेश सिंह विपिन चंद्र सौरभ गोलू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर और काला झंडा दिखाकर विरोध किया।
ज्ञातव्य हो कि 2014 लोकसभा चुनाव के समय जब मोदी जी आए थे तो तमाम वादे विश्वविद्यालय के विकास के लिए किए थे परंतु 5 वर्ष पूरे होने को है कुछ भी ऐसा काम नहीं किया गया जो विश्वविद्यालय के हित में प्रधानमंत्री ने वादा किया था। इस दौरान कई सपा नेता उपस्थित थे।






