संगम नगरी में PM मोदी बोले- कांग्रेस से सतर्क रहे देश, ये बल ही नहीं छल भी अपनाती है

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर रविवार को प्रयागराज पहुंचे. जहां उन्होंने 3500 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा न्यायपालिका और संस्था से खुद को ऊपर माना है. इसलिए युवाओं को सतर्क रहने की जरुरत है. वहीं इस पार्टी की कार्य संस्कृति है, अगर सत्ता में है तो लटकाना और सत्ता से बाहर हैं तो धमकाना.
पीएम मोदी ने कहा कि ये उनकी सामंती सोच है कि जो झुकता नहीं उसे तोड़ने की कोशिश की जाती है. न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को समाप्त करने के लिए ये पार्टी बल ही नहीं बल्कि छल का भी प्रयोग करती रही है. उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों का अपमान करने के लिए देश कभी भी कांग्रेस को माफ नहीं करेगा.
पीएम मोदी ने कहा कि ये उनकी सामंती सोच है कि जो झुकता नहीं उसे तोड़ने की कोशिश की जाती है. न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को समाप्त करने के लिए ये पार्टी बल ही नहीं बल्कि छल का भी प्रयोग करती रही है. उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों का अपमान करने के लिए देश कभी भी कांग्रेस को माफ नहीं करेगा.
पीएम मोदी ने कहा कि प्रयागराज तप, तपस्या और संस्कार की धरती है. प्रयागराज आने से एक नई ऊर्जा मिलती है. इस बार अद्धकुंभ में सभी श्रद्धालु अक्षय वट के दर्शन कर सकेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि कई सालों से अक्षय वट किले में बंद था. अब श्रद्धालुओं को अक्षयवट के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा. मैंने भी अक्षयवट के दर्शन किए हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि अर्द्धकुंभ का आयोजन देश की प्रतिष्ठा का सवाल है. दुनियाभर के छात्र यहां हमारी सांस्कृतिक विरासत को सीखने आएंगे. पीएम मोदी ने कहा कि कुंभ से पहले सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल से प्रयागराज की कनेक्टिविटी बढ़ेगी. यह स्मार्ट प्रयागराज की ओर बढ़ने का एक कदम है.
पीएम मोदी ने कहा कि इस अर्द्धकुंभ में तप से तकनीक तक की अनुभूति कराने के प्रयास किए जाएंगे. अध्यात्म, आस्था और आधुनिकता की त्रिवेणी कितनी भव्य और बेजोड़ हो सकती है, इसका अनुभव लेकर लोग यहां से जाएं, इसकी कोशिश की जा रही है. प्रयागराज में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है.

पीएम मोदी ने किया लोकार्पण
पीएम मोदी ने मंच से अपील करते हुए कहा कि गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए आप सभी को प्रयास करने होंगे. गंगा की सफाई के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. गंगा की सफाई और यहां के घाटों के सुंदरीकरण से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया गया है. पीएम मोदी ने कहा कि 1700 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवेज-ट्रीटमेंट प्लांट्स से शहर के करीब एक दर्जन नालों को सीधे गंगा में बहने से रोका जाएगा. नमामि-गंगे परियोजना में करीब 150 घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाना है. इसमें से करीब 50 घाटों का काम पूरा हो गया है.
पीएम मोदी ने इस दौरान प्रयागराज में कुंभ मेले के इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया. इससे पहले पीएम मोदी ने संगम पर गंगा आरती की. रैलीस्थल पर उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, राज्यपाल राम नाईक और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय मौजूद रहे.

