Latest
विजय पुर्सवानी को पुनः सिंधी अकादमी में सदस्य नामित किया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी(भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के नियंत्रणाधीन) में विजय पुर्सवानी को पुनः एक वर्ष के लिए नामित किया गया,लखनऊ से सूचनार्थ पत्र में सिंधी अकादमी उत्तर प्रदेश में नामित 7 सदस्यों में शासन ने पुर्सवानी को नामित करते हुए कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया, विजय पुर्सवानी पूर्व में झूलेलाल नगर सीट से नगर निगम में पार्षद भी रहे हैं और भाजपा के सक्रिय सदस्य भी हैं,पुर्सवाणी के सदस्य बनने की अनेकों लोगों ने बधाई प्रेषित कीं जिसमें मुख्य रूप से, अभिषेक शुक्ल,धर्मपाल मदनानी,संत प्रसाद पांडे,इंदर मध्यान,दीपक दीक्षित, कन्हैया रायचंदानी,हेमंत गावरी,बलराम बजाज,विजय चंदानी, अमन वालेचा, मनु कक्कड़ आदि सैकड़ो लोगों ने बधाई दी।




