इलाहाबाद समाचारकुंभगंगा तट सेमेला समाचार

Prayag Kumbh 2019 Live Updates: नागा साधुओं ने किया स्नान, निकली शाही सवारी

Prayag Kumbh 2019 Live Updates: मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को कुंभ का पहला शाही स्नान हो रहा है। पहले 13 शाही अखाड़े स्नान करेंगे, फिर आम श्रद्धालु डूबकी लगाएंगे। पल-पल श्रद्धा की लहरों का उफान बढ़ता जा रहा है। ये देश-दुनिया के छोर से चले हैं और किनारा एक ही है- संगम तट। मगर, इसकी अमृत बूंदों से प्रयागराज का चप्पा-चप्पा सराबोर है या यूं कहें कि पूरा शहर पावन गंगा के विस्तारित तट की ही शक्ल ले चुका है। फिर आप संगम के रास्ते पर पड़ने वाले नंदी द्वार से नजारा देखेंगे तो कुंभ की ‘दिव्य-भव्य’ झांकी और भी विहंगम होती नजर आएगी। संगम तट पर पहुंचते ही अथाह आस्था का समंदर देखने को मिलता है।

HighLights

  • मकर संक्रांति के दिन शाही स्नान से शुरू हुआ कुंभ मेला।
  • प्रयाग में आयोजित यह कुंभ 49 दिन चलेगा।
  • सबसे पहले 13 अखाड़ों के साधू-संन्यासी डूबकी लगा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button