Latestइलाहाबाद समाचारकुंभगंगा तट सेप्रदेश

योगी की कुंभ में कैबिनेट, मेरठ से प्रयागराज तक बनेगा गंगा एक्सप्रेस वे

प्रयागराज कुंभ में आयोजित योगी सरकार की बैठक ख़त्म हो गई है. कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहली बार उत्तर प्रदेश की राजधानी से बाहर प्रयागराज कुंभ में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक हुई. कुंभ में शानदार कवरेज के लिए मीडिया की सराहना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 71 देशों के राजदूत समेत 3000 अप्रवासी भारतीय इस बार कुंभ पहुंचे.

सीएम योगी ने कहा कि आज की कैबिनेट बैठक में प्रयागराज केंद्र बिंदु रहा. यूपी के पश्चिमी भाग को प्रयागराज से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा. इसे आज की बैठक में मंजूरी दी गई है. योगी ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे 36 हजार करोड़ की लागत से बनेगा. गंगा एक्सप्रेस वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे होगा. इसकी लंबाई 600 किमी होगी.

सीएम योगी ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस बनाया जाएगा. यह 36 हजार करोड़ रुपय की लागत से एक्सप्रेसवे 6500 हक्टेयर की जमीन पर बनाया जाएगा. यह दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा. जो 600 किमी लंबा होगा. यह एक्सप्रेस-वे अमरोहा, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, रायबरेली और फतेहपुर को प्रयागराज से सीधा जोड़ेगा.

सीएम ने कहा कि प्रयागराज और चित्रकूट की बीच पहाड़ी पर बाल्मीकि की मूर्ति लगेगी और रामायण शोध संस्थान भी खुलेगा. मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कुष्ठ रोगियों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा. वही किसानों के हित की बात करते हुए सीएम ने कहा कि किसान ही मंडी समिति के सभापति और उप-सभापति बनेगें. सीएम ने एसजीपीजीआई के चिकित्सकों को विशेष सुविधा देते हुए कहा कि एम्स की चिकित्सकों के समान इन्हें भी सुविधा दी जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button