देश
Prayagraj kumbha: किन्नर अखाड़ा पहुंचे कमिश्नर, लिया आशीर्वाद, महंत लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने रखीं ये मांगे

प्रयागराज। कुंभ मेला के सेक्टर-12 संगम लोवर मार्ग पर लगे किन्नर अखाडा के शिविर में पहली बार कोई वरिष्ठ अधिकारी शनिवार को पहुंचा, वह थे कुंभ मेले के नोडल अधिकारी / कमिश्नर डा आशीष कुमार गोयल।

किन्नर आखाडा के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कमिश्नर को सकुशल मेला संपन्न कराने का आशिर्वाद दिया। इस दौरान आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा कि वह मेलाक्षेत्र में लगे शिविर में अखाडे के संत-महात्माओ के साथ चार मार्च महाशिवरात्रि तक रहेंगे।

इस दौरान सुरक्षा और सुविधा दी जाये। कहा कि अभी तक पर्याप्त सुरक्षा नही है इससे परेशानी होती है। कमिश्नर ने खामिया दूर करने के लिये कहा। कमिश्नर ने किन्नर आर्ट विलेज को भी देखा और वहा हुई कलाकारी की प्रशंसा की।




