FEATUREDदेशदेशलोकप्रियहाेम

Exclusive :कार्टूननिस्‍ट की नजर से, वायुसेना ने पूछा हाउ इस द जैश! आवाज आई फिनिश्ड सर..

न्‍यूज डेस्‍क। भारतीय सेना दुनिया की चौथी बड़ी सैन्य ताकत, कहीं नहीं ठहरता पाकिस्तान
भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सैन्य ताकत है. भारत पाकिस्तान को चंद पलों में धूल चटा सकता है. इस वक्त भारत के सख्त रवैये से पाकिस्तान बुरी तरह घबरा गया है.

भारतीय वायुसेना द्वारा पीओके के आतंकी शिविरों में की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में घबराहट है. हालांकि इस स्ट्राइक से पहले ही पाकिस्तान ने घबराहट में यूएन की शरण भी ली थी. भारतीय एयर स्ट्राइक के बाद अगर भारत में हाईअलर्ट है तो सीमा पर तनाव. ऐसे हालात में युद्ध की आशंकाएं भी जाहिर की जा रही हैं.

वैसे हम आपको बता दें कि भारतीय सेना दुनिया की चौथे नंबर की सबसे ताकतवर सेना है. दी स्‍पेक्‍टेटर इंडेक्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना ने टॉप पांच में जगह बना ली है. जबकि पाकिस्तान की सेना पहली 15 सेनाओं में भी नहीं है.


ग्लोबल फायरपावर की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में भारत का चौथा स्थान है. भारत से ऊपर सिर्फ अमेरिका, चीन और रूस हैं.


फौजियों की संख्या के मामले में तो भारत अमेरिका से भी आगे है. इस मामले में दुनिया में भारत सिर्फ चीन से पीछे है.

भारत के पास पाकिस्तान के मुकाबले काफी ज्यादा विमान है. इसके अलावा जल्द ही देश के पास राफेल विमान भी आने वाले हैं, जो टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे हैं. टैंक भी भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा हैं. पाकिस्तान जानता है कि वो भारत से टकराने की हिमाकत नहीं कर सकता.

भारत के गुस्से से डरकर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाई है. भारत के गुस्से से डरकर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाई है.

दोनों देशों के बीच इस आतंकवादी हमले के बाद और तल्खी आई है. भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को भी बैन कर दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button