FEATUREDLatestLetest

फूलपुर: गठबन्धन प्रत्याशी ने bjp सरकार को जमकर कोसा:पंधारी यादव बोले…

फूलपुर डेस्क। फूलपुर संसदीय क्षेत्र के गठबन्धन प्रत्याशी पंधारी यादव ने हज़ारों सपा बसपा व लोकदल के कार्यकर्ताओं संग रोडशो कर देश व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला।जार्जटाउन कार्यालय से पूर्वमंत्री रामपूजन पटेल द्वारा झण्डी दिखाए जाने के बाद सैकड़ो बाईक और दर्जनों कारों के साथ फूलों से सजी रथ नूमा खुली जीप पर सवार पंधारी यादव के साथ गठबन्धन के दलों के कार्यकर्ता नीली लाल टोपी और गले मे गमछा लपेट कर झण्डा लहराते निकले तो जगहँ जगहँ समर्थकों ने गर्मजोशी से गठबन्धन के प्रत्याशी का स्वागत किया।बालसन चौराहा,हिन्दू हास्टल चौराहा,नाज़रेथ हास्पिटल,हनूमान मन्दिर चौराहा से पी डी टण्डन पार्क पर डॉ लोहिया मूर्ति पर पंधारी यादव ने कार्यकर्ताओं संग माल्यार्पण कर डॉ लोहिया अमर रहें का नारा बुलन्द किया।भारी लाव लश्कर के साथ सुभाष चौराहे पर रोडशो के साथ पहुँचे पंधारी यादव को पहले से मौजूद राज्यसभा सांसद कुँवर रेवती रमण सिंह ने आर्शिवाद दिया।फुलों से सजी खुली जीप पर ज़िलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,बसपा ज़िलाध्यक्ष आर के गौतम,प्रदेश प्रवक्ता के के श्रीवास्तव,प्रदेश प्रवक्ता निधि यादव,वज़ीर खान आदि सवार थे।वहीं पूर्व विधायक अनसार अहमद,पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना,पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद समर्थकों संग बाईक से रोडशो मे साथ साथ चले।लाल नीली टोपी और झण्डों से लैस समर्थकों का उत्साह गज़ब का दिखा।रोठशो पत्थर गिरजाघर से होते हुए हाईकोर्ट स्थित बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरान्त समपन्न हुआ।समापन अवसर पर पूर्व मंत्री रावृक्ष यादव ने रोडशो को सफल बनाने पर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।रोड शो में बड़ी संख्या मे सपा बसपा व लोकदल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।रामवृक्ष यादव,कमल सिंह यादव,धर्मराज पटेल,बासुदेव यादव,योगेश यादव,नाटे चौधरी,महेन्द्र निषाद,इसरार अन्जुम,महावीर यादव,सन्दीप यादव,रविन्द्र यादव,रवि यादव,दान बहादुर सिंह “मधूर”,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी,मो०इसराइल, शाहिद प्रधान,सैफ फरीदी,शबी हसन,विनय कुशवाहा,अब्बास नक़वी,द्वारिका कुशवाहा,मो०ज़ैद,औन ज़ैदी,मो०शारिक़,किताब अली,आक़िब जावेद,रॉबिन लोहिया,रोहित यादव,सोनू हेला,मो०हामिद,मो०हमज़ा आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button