प्रयागराज। अपने प्रचार को तेज़ करते हुए युवा कांग्रेस ने आज नैनी में मोटरसाइकिल पर जनसम्पर्क किया। सैकड़ो मोटरसाइकिलों ने सड़क पर उतर कर लोगों को सन्देश दिया की देश का युवा कांग्रेस के साथ है, नफरत के साथ नहीं। योगेश शुक्ल ने कहा की नैनी के उद्योगों का पुनर्जीवन और राहुल गाँधी के सरकारी नौकरी के पदों को भरे जाने के वादे के साथ खड़े हैं. नैनी और बारा की तपती सड़कों पर युवाओं का हुजूम बदलाव के साफ़ संकेत दे रहा था।
इसके पहले योगेश शुक्ल करछना विधानसभा के उन किसानों से मिले जिनकी गेहूं की फसल पिछले कुछ दिनों में जल कर राख हो गयी थी. उन किसानों ने एक स्वर में कांग्रेस की न्याय योजना का समर्थन किया।





