सपा बसपा और राष्टरीय लोकदल गठबन्धन पुरे सूबे मे प्रचण्ड बहुमत के साथ भाजपा की 34 दलो के गठबन्धन को धूल चटा कर सबसे बड़े अन्तर से जीतने जा रहा है।इलाहाबाद संसदीय व फूलपुर संसदीय छेत्रों से गठबन्धन के प्रत्याशी श्री राजेन्द्र सिंह पटेल व श्री पंधारी यादव के समर्थन मे हुई सभाओं मे वक्ताओं ने जनता से यह कहते हुए वोट मांगे।कहा नोट बन्दी, जी.एस.टी.महंगाई,काला धन,झूठे वायदे भाजपा की पतन की इबारत लिखेंगे।दरियाबाद पीपल चौराहे और करैली मस्तान मार्केट पर राजेन्द्र पटेल के समर्थन मे हुई जनसभा मे पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद ने लोगों से हाजी परवेज़ के नाम पर राजेन्द्र पटेल को वोट देने की अपील की। महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व शहर दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष मो०ग़ौस के संचालन मे हुई जनसभा मे बसपा नगर अध्यक्ष चौधरी सईद अहमद,सपा प्रदेश सचिव अब्दुल सलमान,सबीहा मोहानी,रेखा उपाध्याय,सैफ फरीदी,महेन्द्र निषाद,पार्षद नेम यादव,मुज़फ्फर बाग़ी,महबूब उसमानी,आक़िब जावेद,अब्बन नक़वी,अरशद ज़ैदी आदि ने सम्बोधित किया।वहीं पंधारी यादव के समर्थन मे शहर पश्चिमी डफरीन हास्पिटल के पास मुम्ताज़ महल मे हुई सभा मे कुँवर रेवती रमण सिंह ने भाजपा पर जम कर वार किया कहा गरीबों को झूठा सपना दिखा कर सत्ता हासिल करने वालों का अन्त नज़दीक है।जनता मन बना चूकी है भाजपा सरकार का जाना तय है।उन्होने पंधारी यादव को बड़े अन्तर से जीत दिलाने के लिए जनता से आहवाहन किया।जनसभा की अध्यक्षा नगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन ने व संचालन मुज़फ्फर बाग़ी ने किया।सभा मे बड़ी संख्या मे सपा ,बसपा व लोकदल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने लाल नीली टोपी पहन कर भाग लिया।पंधारी यादव ने लोगों से रोज़े मे पड़ने वाले लोकतांत्रिक पर्व को कठनाई सह कर भी मत देने के लिए अग्रिम आभार व्यक्त किया।कहा हमे मालूम है की माहे रमज़ान मे लोग भूखे प्यासे रहेंगे और वोट के अधिकार को बाखूबी अन्जाम देंगे।लेकिन यह चूनाव झूठों से लड़ने का चूनाव है और रमज़ान मे कई जंगें लड़ी गई हैं यह भी फासिस्टवादीयों को परास्त करने की जंग है और इसमे भी सेकुलर लोगों की जीत होगी।जनसभा में ज़िलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव,सै०इफ्तेखार हुसैन,के के श्रीवास्तव,इसरार अन्जुम,योगेश चन्द्र यादव,रविन्द्र यादव,सन्दीप यादव,क़मरुल हसन सिद्दीक़ी,आफताब अहमद,नय्यर खाँ,ननकऊ यादव,दान बहादुर सिंह ‘मधूर’ ,सै०मो०अस्करी,द्वारिका कुशवाहा,रवि यादव,विक्रम पटेल,अब्दुल सलमान,सबीहा मोहानी,अब्बास नक़वी,मो०शारिक़,मधूकर मिश्रा,अब्बन नक़वी,शबी हसन,आबिद नियाज़ी,अक्कुन अन्सारी,रॉबिन लोहिया गिहार,औन ज़ैदी आदि उपस्थित थे।

