Latestप्रयाग से जुडे प्रमुख स्थललोकप्रिय

हिन्दू युवा को एक करने पूरे प्रदेश में साइकिल से होगा जनजागरण

इलाहाबाद।(अनुराग शुक्ला) माघ मेला महावीर मार्ग पर हिंदू युवा वाहिनी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक मै प्रभारी मंडल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा जीरो से लेकर अंतिम छोर तक किसी को भी नहीं छोड़ना है। प्रत्येक हिन्दू को साथ लेकर वाहनी को और अधिक शक्तिशाली बनाएंगे।

हर व्यक्ति को युवा हिंदू वाहिनी का एक कर्मठ इमानदार सदस्य के रूप में तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि हम भौतिक सुविधाओं को त्याग कर शारीरिक व्यायाम करेंगे और साइकिल यात्रा के माध्यम से समूचे प्रदेश में जग जागरण यात्रा निकालेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से इलाहाबाद महानगर अध्यक्ष मोनू गुप्ता, जिला अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह, अमरीश सिंह भोला भैया, आशीष सिंह फैजाबाद मंडल, संजय चंद्र इलाहाबाद प्रभारी, ओ पी द्विवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button