इलाहाबाद समाचार

प्रयागराज की अस्मिता के साथ खिलवाड़ सरकार नहीं मानी तो भुगतने होंगे परिणाम

प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के तत्वाधान मैं आज की हड़ताल जिसका मुख्य एजेंडा शिक्षा अधिकरण का ऑफिस लखनऊ में बनाने व पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल का अटेवा ने भी समर्थन किया।

इस संदर्भ में एक बैठक बालसन चौराहा पर अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ हरि प्रकाश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सरकार के द्वारा जो प्रयागराज की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है शिक्षा अधिकारियों सहित अन्य विभाग के प्रदेशीय कार्यालयों को लखनऊ शिफ्ट करने की निंदा की गई । 

        इस अवसर पर डॉक्टर हरि प्रकाश यादव ने कहा कि प्रयागराज की अस्मिता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इसके लिए हम शिक्षक कर्मचारी भी अधिवक्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे जो शिक्षा अधिकरण बनाया जा रहा है वह शिक्षकों के साथ छलावा है उनको न्याय से दूर रखने की एक सोची समझी रणनीति है व किसी भी शिक्षक को न्याय प्राप्त करने के मौलिक अधिकार का हनन है ।

         इस बैठक में सुधाकर ज्ञानार्थी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुधीर कुमार गुप्ता, अरुण कुमार, नरेंद्र बहादुर सिंह, गिरीश तिवारी, कमलेश सिंह, अजय विश्वकर्मा, अंजना सिंह, श्वेता श्रीवास्तव, नूतन यादव, किरण, आशीष गुप्ता,सचिन रावत,अनुराग पाण्डेय, कृष्ण कुमार यादव, दिनेश कुमार यादव, मिथिलेश कुमार मौर्य, सुरेश यादव, आर के यादव, जितेंद्र कुमार शर्मा, संदीप कुशवाहा, रत्नेश कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, चंद्रशेखर सिंह, शरद यादव, अमर बहादुर, गणेश कुमार, अविनाश कुमार, अनिल कुमार भारती, देवेन्द्र प्रकाश यादव, संजय वर्मा, धर्मेंद्र यादव, मोहम्मद शोएब, वीरेंद्र कुमार वैश्य, सुनील शर्मा, श्री कृष्ण, यस आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button