इलाहाबाद समाचारकुंभगंगा तट से

एक ही नारा,एक ही काम। पालीथीन मुक्त हो प्रयागराज धाम

प्रयागराज। (अनुराग शुक्ला) .संगम तट व प्रयागराज को यमुना गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए और पालीथीन मुक्त बनाए जाने की कड़ी में आज दिनांक 28 अक्टूबर 2018 को गंगा विचार मंच काशी प्रांत ईकाई प्रयागराज ने दारागंज सब्जी मंडी में कपड़े का थैला वितरित किए। इस मौके पर  अनामिका चौधरी सदस्य राज्य महिला आयोग के नेतृत्व में गंगा विचार मंच के पदाधिकारियों ने सब्जी विक्रेता व क्रेता, दुकानदारों एवं क्षेत्रीय लोगों को कपड़े का थैला देकर पालीथीन मुक्त प्रयाग बनाने में सहयोग माँगा।


श्रीमती अनामिका ने कहा कि पालीथीन हमारे स्वास्थ को प्रभावित कर रहा है।
उन्होंने बताया कि  पालीथीन से 40 प्रकार की बिमारियां फैल रही है जिसमें कैंसर सबसे बड़ी बीमारी है। पालीथीन ही हमारे शहरों के स्वरूप को बिगाड़ रहा है,जगह-जगह नाली-नाले चोक हो रहे है, तालाब व नदियाँ पालीथीन से पटती जा रही है,वर्षा के जल का संचयन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण भूमि का जल स्तर नीचे चला जा रहा है।

आइये हम सभी संकल्प ले कि घर से बाहर निकलते समय कपड़े का थैला लेकर निकलेगे,पालीथीन में कोई भी वस्तु स्वीकार नहीं करेंगे।


एक ही नारा,एक ही काम।
पालीथीन मुक्त हो प्रयागराज धाम।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button