गंगा तट सेसंत समागम
राष्ट्र भक्त होने के लिए अपने निजी स्वार्थ को त्यागना जरुरी- स्वामी महेशाश्रम जी
प्रयागराज। श्री नागेश्वर धाम अन्नक्षेत्र पंन्डाल में प्रवचन करते हुए शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी ने बताया की आज का मानव अपने निहिर्थ स्वार्थ के कारण राष्ट्र धर्म को त्याग कर अनैतिक मार्ग में भटकता जा रहा है।

हिन्दू जाति के लिए यह सबसे ज्यादा दुर्भाग्य का विषय हैं जहां भगवान राम ने अयोध्या जैसे सम्राज्य को त्याग कर धर्म रक्षा एवं राष्ट्र के रक्षा के लिए चौदह वर्ष तक बन बन भटक कर राष्ट्र की रक्षा की आज के नौजवानों को भगवान श्रीराम के चरित्र से अनुसरण करते हुए देश की एकता और उन्नति के लिए समर्पित भावना से संगठित रुप से आगे बढ़ने के प्रयत्न करना चाहिए।

जब तक हिन्दू समाज संगठित नहीं होता तब तक देश की रक्षा एवं उन्नति होना असम्भव हैं।



