ब्रह्मचारिणी के पूजन को उमड़ा आस्था का सैलाब

घंटा-घटियाल व देवी जयकारों से गुंजायमान रहे मंदिर
(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) ।नवरात्र के द्वितीय दिवस के दिन भक्तों ने भक्ति भाव से देवी के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की विधि विधान से पूजा अर्चना की साथ ही दरवार में माथा टेक कर सुख समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिरों में प्रातः‘काल से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू गयी थी। माता जी के मंदिर में घण्टा-घडियाल तथा जयकारों से गुजायमन रहे। चारों तरफ भक्ति की वयार दिखाई दे रहे थी। पूजा अर्चना का दौर देर शाम तक चलता रहा। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में भारी संख्या में महिला व पुरूष भक्त पहुंचे।
नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को देवी भक्तों का प्रातः चार बजे से ही मंदिरों में आना जाना शुरू हो गया तथा भोर होते ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी नजर आ रही थी हालत यह थी कि मंदिर के अन्दर पांव रखने की भी जगह नहीं दिख रही थी लोग लाइन बनाकर अपना नम्बर आने का घण्टों इंतजार करते रहे। महिलायें टोलियां बनाकर देवी मंदिरों में पहुंची हालांकि मंदिरों में भक्तों को परेशानी न हो इसके लिये कमेटी द्वारा महिला तथा पुरूषों की अलग-अलग कतारे बनायी गयी थी। जिससे भक्तों ने भक्ति भाव के साथ देवी ब्रह्मचारणी को फल-फूल, पान, बतासा आदि सामग्री देवी चरणों में अर्पित की तथा मत्था टेककर सुख समृद्धि की कामना की। शहर क्षेत्र के आलोप शंकरी माता मंदिर कल्याणी देवी माता मंदिर माता मंदिर, ललितादेवी मंदिर, शीतला मंदिर, खेमा माता मंदिर में इतनी अधिक भीड़ थी कि दर्शन करने के लिये कतार लग गयी। सुबह से शाम तक पूजा अर्चन का क्रम चलता है। घण्टा-घडियाल तथा जयकारों की गूंज से वहां का वातावरण भक्तिमय हो गया। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया।
*नवरात्र पर्व पर मंहगी हो गयी पूजन सामग्री व फल मेवा*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नवरात्र शुरू होते ही पूजा सामग्री के दामों में बढ़ोत्तरी हो गयी है। रोली, सिन्दूर, नारियल आदि के दाम तो बढ़े ही है। साथ ही फलों तथा मेवों के भी दाम बढ़ गये है। इसके साथ ही भक्त उत्साह से खरीददारी कर रहे है।
नवरात्र पर्व पर देवी भक्तों खांसा उत्साह दिखाई दे रहा है लोगों ने पूजा पाठ की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पर्व को लेकर बाजारों में रोनक नजर आ रही है। देवी भक्त खरीदरी करने में लगे है। नवरात्र पर्व को लेकर पूजा सामग्री के दाम बढ़ गये है। रोली, सिन्दूर की छोटी सी पुडिया पांच रूपय से कम नहीं है। देवी के पहनाये जाने वाले बस्त्रों के भावों में दस प्रतिशत तक इजाफा है। श्रंगार की सामग्री में भी बृद्धि हुयी है। इसके साथ ही फलों के दाम भी बढ़ गये है। फल मेवा तथा पूजन सामग्री में दाम बढने के बाद भी देवी भक्तों पर खरीददारी करने में कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है, लोग उत्साह से खरीददारी कर रहे है।


