Latestजरा हट केमेला समाचार

भीलवाड़ा से स्नान के लिए बजरंगबली आएंगे प्रयागराज एक माह में तय होगी 21 सौ किलोमीटर की यात्रा

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला )। मध्यप्रदेश के भीलवाड़ा. वस्त्रनगरी से गंगा स्नान के लिए संकटमोचन हनुमान खुद प्रयागराज आ रहे हैं। इस अनूठी धार्मिक यात्रा की पूरे शहर में चर्चा है। ६४ टन वजनी और २८ फीट लंबी हनुमान प्रतिमा को प्राण-प्रतिष्ठा से पहले प्रयागराज लाया जा रहा है।

संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी महाराज ने बताया कि रविवार को दोपहर १२.१५ बजे भगवान हनुमानजी यात्रा पर रवाना होंगे। यह यात्रा करीब २१०० किलोमीटर की होगी जो करीब एक माह में पूरी होगी।

इससे पूर्व प्रतिमा को मुख्य बाजार स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर के बाहर दर्शन के लिए रखा गया। यह एक अनोखी यात्रा होगी। आम जनमानस में इसकी खासी चर्चा है। हनुमान जी की विशाल मूर्ति को देखने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ रहा है। प्रयागराज के लोग भी बड़ी उत्सुकता के साथ यात्रा का इंतज़ार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button