FEATUREDLatestLatestइलाहाबाद समाचार

सिंधिया के शाह के साथ मोदी से मिलने की खबर, कुछ देर में भाजपा मुख्यालय भी जा सकते हैं

नई दिल्ली/भोपाल. मध्य प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंधिया गृह मंत्री अमित शाह के साथ मोदी से मिलने पहुंचे। कुछ देर में सिंधिया के भाजपा मुख्यालय जाने की भी खबरें हैं। सिंधिया दिल्ली में ही हैं। आज माधवराव सिंधिया की 75वीं जयंती है। माना जा रहा है कि इस मौके पर ज्योतिरादित्य कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

इस बीच सोनिया ने दिल्ली में अपने आवास पर आपात बैठक बुलाई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सिंधिया पर कार्रवाई कर सकती है। उधर, सिंधिया के मोदी से मिलने की खबरों के बाद भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर भी हलचल बढ़ गई है। बाला बच्चन, हुकुम सिंह कराड़ा, सज्जन सिंह वर्मा समेत कई मंत्री मिलने पहुंचे। बदलते घटनाक्रम के बीच प्रदेश के भाजपा मुख्यालय में मीटिंग चल रही है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान, पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा और विनय सहस्त्रबुद्धे शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button