Latestइलाहाबाद समाचारदेश

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के यात्रियों को ढूंढ़ना मुश्किल, इसी ट्रेन से आए थे इंडोनेशियाई जमाती

प्रयागराज। दिल्ली के तब्लीगी जमात में शामिल होकर प्रयागराज आए सात इंडोनेशियाई युवकों में से एक युवक की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आने पर जिला प्रशासन की मुश्किल बढ़ गई है।

इंडोनेशियाई युवक 21 मार्च को नई दिल्ली से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से चले थे। 22 मार्च को प्रयागराज जंक्शन पर उतरे थे। युवक एस-3 और एस-5 कोच में थे। दोनों कोच से आठ यात्री प्रयागराज जंक्शन पर उतरे थे। ट्रेन से कुल डेढ़ सौ यात्री प्रयागराज आए थे और यहां से गए थे। शहर में आए लोगों को ढूंढकर उन्‍हें क्वारंटाइन करना मुश्किल भरा है।

प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से यात्री इंडोनेशियाई युवक के संपर्क में आए होंगे

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के एस-5 कोच में पांच और एस-3 में दो इंडोनेशियाई युवक थे। एस-3 कोच में इंडोनेशियाई युवक के साथ दो खाना बनाने वाले भी थे।

सात लोग प्रयागराज जंक्शन पर उतरे थे। उसके बाद शाहगंज की एक मस्जिद में चले गए थे। दिल्ली से लेकर प्रयागराज के 10 घंटे से ज्यादा के सफर में इंडोनेशियाई युवक एक-दूसरे से मिलने के लिए कोच में गए होंगे। एस-4 कोच से होकर गुजरे होंगे।

उन्होंने ट्रेन में शौचालय का भी इस्तेमाल किया होगा। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री भी उसमें गए होंगे। इसलिए एस-5 व 3 के साथ एस-2 व 4 और 6 कोच के यात्री भी शंका के घेरे में आ गए हैं। प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से वह इंडोनेशियाई युवक के संपर्क में आए ही होंगे। जनता कर्फ्यू से जनरल टिकट वाले यात्री भी 22 मार्च को ज्यादा रहे होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button