Latestइलाहाबाद समाचार

जिलाधिकारी ने विकास भवन स्थित कोरोना वार सेंटर का किया निरीक्षण

कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यरत कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
ग्राम प्रधान सफाई कर्मियों द्वारा ग्रामों में किए जा रहे सैनेटाइजिंग के कार्यों का जिओ टैग इमेज प्रेषित करें-जिलाधिकारी
प्रयागराज। जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानुचंद्र गोस्वामी ने विकास भवन में बने कोरोना वार सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति से संबंधित रजिस्टर की जांच की।

उन्होंने कार्य में लापरवाही मिलने पर कार्यरत कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई एवं डीपीआरओ से उनके खिलाफ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने डीपीआरओ से गांवों की सफाई एवं सैनेटाइजिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डीपीआरओ को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हमें साफ-सफाई और सेनेटाइजिंग के कार्य को युद्धस्तर पर करने की जरूरत है तभी हम इस कोरोना महामारी के प्रसार को रोक सकते है। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधानों से साफ-सफाई एवं अन्य कार्यों की प्रगति के बारे में प्रतिदिन वार्ता करें एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम प्रधान सफाई कर्मियों द्वारा ग्रामों में किए जा रहे सैनेटाइजिंग के कार्यों की जिओ टैग इमेज प्रेषित करें।


जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कर्मियों की संख्या बढ़ा कर उनसें कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कराया जाये तथा समस्त ग्रामीण क्षेत्रों को नियमित रूप से सैनीटाइज कराया जाये। कोरोना वारियर्स के माध्यम से हम इस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को सख्त हिदायत दी कि सैनीटाइजेशन का कार्य जमीन पर दिखना चाहिए। सभी जगह ब्लीचिंग के घोल से समस्त प्रयुक्त में आने वाली चीजों की सतह को नियमित रूप से सैनीटाइज कराया जाए।


जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी से राशन कार्ड बनाये जाने की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। समाज कल्याण अधिकारी प्रवीन सिंह बताया कि लगभग 15000 पेंशन धारकों में से लगभग 50 प्रतिशत लाभार्थिंयों के राशन कार्ड बनाये जा चुके हैं शेष लाभार्थिंयों का सत्यापन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से कराते हुए राशन कार्ड बनाने का कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button