प्रयागराज (अनुराग शुक्ला )। कोरोना संकट के चलते जहां पूरा देश भारी दिक़्क़तों का सामना कर रहा वहीं शराब बिक्री की होड़ लगी हुई है। इसका एक शर्मनाक उदाहरण प्रयागराज के अलोपीबाग में देखने को मिला।


यहाँ नगर महापालिका मार्केट में अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान के बीच अनधिकृत रूप से तखत पर देशी शराब की दुकान सजा दी गई। गौर करने वाली बात यह है कि जहाँ शराब की दुकानें हैं वहाँ से महज क़ुछ कदमों की दूरी पर शक्ति पीठ मां अलोपशंकरी मंदिर और शंकराचार्य का आश्रम है।

वर्षों से स्थानीय लोग शराब की दुकानें यहाँ से हटाने की मांग कर रहे हैं इसकी हर स्तर पर शिकायत भी की गई लेकिन ऐसा नही हो सका। इसके विपरीत एक नई शराब की दुकान खोल दी गई।
पुलिस प्रशासन भी आंखें बन्द किये बैठा है। समय रहते इस और ध्यान नहीं दिया गया तो स्थिति बिगड़ सकती है क्योंकि लोगों में गहरी नाराजगी है। इन दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का रत्तीभर भी पालन नहीं होता। न जाने कहाँ कहाँ के कैसे कैसे लोग यहाँ जुटते हैं।
