Latest

बसों की अनुमति ना मिलने से नाराज़ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला) । श्रमिक प्रवासियों के लिये यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के आवाहन पर राजस्थान की बसों को योगी सरकार के जरिये अनुमति ना दिये जाने से व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेसियो ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के इस्मार्क स्थल पर पहुँच कर शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योगी सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

आक्रोशित कांग्रेसियो ने एक स्वर में आरोप लगाया कि सरकार बदले की भावना से प्रेरित होकर कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगा रही है और श्रमिक प्रवासियों की मदद करने से कांग्रेस को रोक रही है ।

घण्टे भर चले विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं चेतावनी देते हुए कहा कि यादि सरकार श्रमिक प्रवासियों की मदद और कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस नही लेती है तो कांग्रेसी भाजपा नेताओं के आवास का घेराव करेंगे ।।

प्रदर्शन करने वालो में: संजय तिवारी, हसीब अहमद, सुरेश यादव, सुशील तिवारी, जितेश मिश्रा, शशांक शर्मा, अजीत पासी, अनुज श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button