Latest

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में पुराछात्रा संघ के तत्वाधान में ऑनलाइन मीटिंग आयोजित हुई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज प्रयागराज में आज पुराछात्रा संघ के तत्वाधान में एक ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता शासीनिकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल जी ने की। इस अवसर पर पंकज जायसवाल जी ने पूर्व छात्राओं से महाविद्यालय के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि वे महाविद्यालय का अभिन्न अंग हैं उन्हे सदैव महाविद्यालय से जुड़े रहने के लिए कहा। महाविद्यालय की प्राचार्या, डॉ0 रमा सिंह जी ने पुरा छात्राओं की सुखद स्मृतियों को तरोताजा करते हुए महाविद्यालय की प्रगति में उनके योगदान की सराहना की। महाविद्यालय की उपप्राचार्या, डॉ0 ममता गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पुरातन छात्राएं महाविद्यालय का गौरव है। धन्यवाद ज्ञापन पुराछात्रा व असिस्टेन्ट प्रोफेसर, डॉ० रंजना त्रिपाठी ने किया व गीत की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन व संयोजन डॉ0 इभा सिरोठिया ने किया। कार्यक्रम में पूरे देश से बड़ी संख्या में पुराछात्रायें व प्राक्टर, डॉ० कल्पना वर्मा, डॉ0 सुधा सिंह व डॉ0 चित्रा चौरसिया उपस्थित रही तथा अपने अनुभव साझा करते हुए महाविद्यालय को और अधिक गतिमान करने के लिए अपने सहयोग का निवेदन किया। सभा में ममता, हेमा, मनीषा, गौरी, परम, रचना, वन्दना, प्रगति, शिल्पी आदि पुराछात्राओं ने अपने गीत, भजन, गजलों की प्रस्तुति से चार चांद लगायें।

Related Articles

Back to top button