UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 सीनियर पुलिस अफसरों का तबादला, प्रशांत कुमार को मिली ये जिम्मेदारी

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 सीनियर पुलिस अफसरों का तबादला, प्रशांत कुमार को मिली ये जिम्मेदारीUP में 10 सीनियर पुलिस अफसरों का तबादला (कॉन्सेप्ट इमेज)
उत्तर प्रदेश में तबादले के बाद बीके सिंह को पीएसी के साथ एडीजी सुरक्षा का प्रभार मिला और आईजी रेंज लखनऊ एस के भगत गृह विभाग में सचिव बने
लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. इसके तहत 10 सीनियर आईपीएस अधिकारियों (IPS Officers) के तबादले कर दिये गये हैं. एडीजी कानून व्यवस्था पीवी रामा शास्त्री को हटाकर उनकी जगह प्रशांत कुमार को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, राजीव सभरवाल एडीजी मेरठ जोन, पीवी रामा शास्त्री एडीजी विजिलेंस, अंजू गुप्ता एडीजी पीटीएस मेरठ, लक्ष्मी सिंह आईजी लखनऊ रेंज, दीपेश जुनेजा बने एडीजी कार्मिक, एलवी एंटोनी देव कुमार एडीजी सीबीसीआईडी, नीरा रावत एडीजी विमेन पावर लाइन बनीं
साथ ही बीके सिंह को पीएसी के साथ एडीजी सुरक्षा का प्रभार मिला और आईजी रेंज लखनऊ एस के भगत गृह विभाग में सचिव बने.


वहीं, देशव्यापी कोरोना का भी खतरा उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है. उत्तर प्रदेश में अब तक 6497 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और इनमें करीब 55 फीसदी यानी 3600 मरीज ठीक भी हुए हैं. अभी एक्टिव केसों की संख्या 2668 है. राज्य में 169 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है. इस बीच, गाजियाबाद प्रशासन ने मामले तेजी से सामने आने के बाद दिल्ली बॉर्डर को फिर से सील करने का आदेश दिया है हालांकि यह प्रतिबंध जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों और कमर्शियल गाड़ियों पर लागू नहीं होगा. यूपी में सोमवार को 229 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए, जबकि 8 मरीजों की मौत हुई. इनमें सबसे ज्यादा मेरठ में 2, बस्ती, संतकबीरनगर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, बरेली और इटावा में एक-एक मौत हुई. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्विलांस में 91,347 टीम लगी हैं. इन टीमों ने 11,920 इलाकों में 72 लाख से ज्यादा घरों का सर्वेक्षण किया.




