Latestइलाहाबाद समाचार
इलाहाबाद विवि में स्टूडेंट्स ग्रिवांस सेल का गठन
प्रयागराज। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा दिये गये सुझाव के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्टूडेंट्स ग्रिवांस सेल गठित किया है।
यह सेल कोविड महामारी के दौरान परीक्षा और कक्षाओं संबंधी छात्रों की शिकायतों पर सुनवाई करेगा। डीन कॉलेज डेवलपमेंट प्रो. प्रशांत अग्रवाल को इस आठ सदस्यीय ग्रिवांस सेल का चेयरमैन बनाया गया है।
इसके सदस्यों में डीएसडब्ल्यू प्रो. के.पी. सिंह, प्रॉक्टर प्रो. आर.के. उपाध्याय, परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. जे.ए. अंसारी, प्रो. चंदा देवी, प्रो. धनंजय यादव और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह को शामिल किया गया है।




