Latestइलाहाबाद समाचार

वकीलों को ई-पास से प्रवेश

प्रयागराज। हाईकोर्ट की प्रधान पीठ और लखनऊ खंडपीठ में आठ जून से खुली अदालत में सुनवाई की व्यवस्था के तहत वकीलों के लिए परिसर में प्रवेश के अलग से गेट निर्धारित रहेंगे।

वकीलों को ई-पास से गेट नंबर 03 और गेट नंबर 01 से परिसर में प्रवेश मिलेगा। प्रत्येक प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। उम्रदराज यानी 65 वर्ष से अधिक की आयु वाले वकील परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बहस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कोर्ट कक्ष में किसी भी दशा में छह से अधिक वकील मौजूद नहीं रहेंगे। बहस करने के बाद वकील तुरंत बाहर चले जाएंगे। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

साथ ही उन्हें फिजिकल एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। हॉटस्पॉट एरिया में रहने वाले वकीलों को न्यायालय आने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिलेगी।

Related Articles

Back to top button