जरूरतमंदों के लिये कांग्रेस का महाभोज.!

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता सत्याग्रह के क्रम में शनिवार से सांझी रसोई के तहत शहर की आंतरिक गलियों व जिले के ग्रामीण इलाकों में महाभोज का आयोजन करेगी जिसमे गरीब मजदूर व जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था की जाएगी ।
शहर के पार्टी कार्यालय में बैठक कर पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए शहर अध्यक्ष नफीस अनवर और गंगापार अध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर अजय लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस सत्याग्रह के जरिये कार्यकर्ताओ के साथ सड़क पर उतर कर प्रवासी श्रमिकों के लिये महाभोज का आयोजन करेगी उस दौरान कांग्रेसी काली पट्टी बांधकर सरकार की तानाशाही के खिलाफ अपना विरोध भी दर्ज करायेगी।
कांग्रेस पार्षद दल के नेता मुकुन्द तिवारी का कहना था की यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू को जेल भेजकर योगी सरकार ने प्रवासी मजदूरों के साथ अन्याय किया है।
बैठक के दौरान शारीरिक दूरी बनाते हुए आक्रोशित कांग्रेसियो ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
आक्रोशित कांग्रेसियो ने एक स्वर में योगी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यादि प्रदेश अध्यक्ष को जल्द रिहा नहीं किया जाता तो कांग्रेसी जेल भरो आंदोलन भी करेंगे। पत्रकार वार्ता का संचालन जोनल प्रवक्ता जावेद उर्फी ने किया
बैठक के दौरान: किशोर वार्ष्णेय, श्रीशचन्द्र दुबे, हसीब अहमद, विनय दूबे, सिब्बतैन बब्लू, दीपचंद्र तिवारी, हरदेव सिंह, परवेज़ अहमद, विमल मेहरोत्रा, गुलाम साबिर आदि लोग मौजूद थे ।।




