Latest

वेब संगोष्ठी में प्रोफेसर तनुज नन्दन ने डिजिटल मेकैनिज्म को समझाया

वेब संगोष्ठी में प्रोफेसर तनुज नन्दन ने डिजिटल मेकैनिज्म को समझाया

प्रयागराज। ईसीसी में चल रहे पांच दिनी वेब संगोष्ठी में दूसरे दिन शुक्रवार को एमएनएनआईटी के प्रो. तनुज नंदन ने डिजिटल मेकैनिज्म के बारे विस्तार बताया। प्रो. नंदन ने कहा कि डिजिटल मेकैनिज्म का उपयोग कोविड-19 के दौरान किस प्रकार से किया जाए ताकि कोविड-19 का लोगों पर न्यूनतम प्रभाव पड़े इसके बारे में विशेष चर्चा की गई। जिज्ञासुओं के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देकर उन्हें लाभान्वित भी किया। 200 से अधिक प्रतिभागियों ने आयोजन का लाभ उठाया। वहीं, शुआट्स की कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना चंद्रा ने कोविड-19 का ई-कॉमर्स पर पडऩे वाले प्रभावों का विश्लेषण किया। प्रवक्ता जूही जयसवाल, नरेंद्र प्रताप सिंह एवं हिमांशु कुमार पांडेय मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button