टिड्डी दल से बचाव के लिए कांग्रेसियो ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज। जिले में टिड्डी दल के हमले से किसानों के फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर कांग्रेसजनों का प्रतिनिधि मण्डल पीसीसी सदस्य मुकुन्द तिवारी की अगुवाई में मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार (IAS) को ज्ञापन सौंपकर टिड्डी दल से निजात दिलाने की गुहार लगाई।
मुकुन्द तिवारी का कहना था कि टिड्डी दल के हमले से कोराव, करछना, हनुमानगंज, बहादुरपुर, बरेठी आदि गांव में धान की नर्सरी,आम और सब्जियों की फसल को नुकसान पहुँचा है जिसके कारण किसान अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
महानगर महासचिव हसीब अहमद का कहना था की ग्रामीण एवं शहरी इलाकों को टिडडी दल के भ्रमण से लोगो मे दहशत है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग करते हुए कहा की टिड्डियों से निजात दिलाने के लिये रासयनिक छिड़काव युद्धस्तर पर अभियान चलाकर समस्या का हल किया जाये ।
मुख्य विकास अधिकारी ने कांग्रेसजनों से ज्ञापन को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए आवश्यकता अनुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया ।
ज्ञापन देने वालो में: दीपचंद्र शर्मा, निजामुद्दीन, रामकैलाश पाण्डेय, अफरोज अहमद, अनिल प्रजापति, संतोष भारतीय, जयप्रकाश तिवारी, कल्लन पाण्डेय आदि लोग मौजूद थे ।


