LatestLatestNewsइलाहाबाद समाचार

भव्य रूप में मनाई गई क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कालेज की 125 वीं जयंती, कई विभूतियां सम्मानित

प्रयागराज। क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कालेज की 125 वीं जयंती समारोह के मौके पर आज प्रधानाचार्या श्रीमती डॉक्टर अंजू चतुर्वेदी जी ने नगर के गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान दिव्य कुम्भ भव्य कुम्भ पर बनी डाक्यूमेंट्री फ़िल्म (वृत्त चित्र) का एलईडी पर प्रदर्शन भी किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि इस्पात मंत्रालय की निदेशक एवं पूरा छात्रा श्रीमती मंजू चंद्रा जी, पूर्व आबकारी आयुक्त श्री कृष्ण चंद्रा जी, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल के निदेशक

एवम हरिष्याम मानव कल्याण एवम शोध संस्थान के सचिव श्री राजीव कुमार मिश्र जी, फैशन डिजाइनर मनु पुरवार जी, पवन द्विवेदी जी, शिक्षिका श्रीमती रेनू घिल्डियाल जी, नीरज सिन्हा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button