Latest

मुंडमाल गंगा परिक्रमा” के पदयात्री लगभग 5900 किमी की अपनी पदयात्रा पूरी करके आज प्रारंभ बिंदु समुद्र कूप पहुंचे

मां गंगा का विधिवत पूजन अर्चन एवं महाआरती के साथ दीपदान करके यात्रा का समापन किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दुनिया की सबसे बड़ी पदयात्रा कर रहे “मुंडमाल गंगा परिक्रमा” के पदयात्री लगभग 5900 किमी की अपनी पदयात्रा पूरी करके आज प्रयागराज में सुबह 8 बजे अपने प्रारंभ बिंदु समुद्र कूप पहुंचे जहां मां गंगा का विधिवत पूजन अर्चन एवं महाआरती के साथ दीपदान करके यात्रा का समापन किया I वरिष्ठ राजनैतिक एवं सामाजिक नेता योगेश शुक्ल ने पदयात्रा का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि अतुल्य गंगा के संस्थापक पूर्व सैनिक अधिकारी श्री गोपाल शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल हेम लोहमी एवंं कर्नल मनोज केशवर द्वारा माँ गंगा को फिर से अविरल और निर्मल बनाने के लिए 11 वर्षों का अभियान शुरू किया गया है!
इस अभियान की शुरुआत मुंडमाल गंगा परिक्रमा 15 दिसम्बर 2020 को प्रयागराज से की गयी थी। आज पदयात्रा मे शामिल यात्रियों के परिवार के लोग भी शामिल हुए। सबने पुन: संकल्प दोहराया कि सब का साथ हो गंगा साफ हो।

Related Articles

Back to top button