Latest

भूमि पूजन में आमंत्रित नहीं करने पर अपनी पीड़ा जाहिर की महामंडलेश्वर कन्हैया प्रभु

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अप्रैल 2018 में प्रयागराज स्थित जूना अखाड़ा के मौज गिरि मंदिर में महामंडलेश्वर की पदवी पाने वाले कन्हैया प्रभुनंद मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैैं। उन्होंने हाल ही में मीडिया के कुछ लोगों से बात करते हुए खुद को भूमि पूजन में आमंत्रित नहीं करने पर अपनी पीड़ा जाहिर की थी। इस प्रसंग को अनुसूचित जाति की उपेक्षा से जोड़ दिया। जब कि महामंडलेश्वर कन्हैया का कहना है कि वह अखाड़ा की परंपरा और सारे संत महात्माओं का सम्मान करते हैं। एक धर्मगुरु होने के नाते उन्होंने श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होने की इच्छा जताई थी। यह आवाज अपने सम्मान के लिए उठाई थी। उसे मानना या न मानना आयोजकों का काम है। इसके पीछे कोई दूसरी मंशा नहीं है।

Related Articles

Back to top button