Latest

चौथा प्रमुख स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा, यमुना व अदृश्य सरस्वती में आस्था में लगाएंगे डुबकी

वसंत पंचमी पर ज्ञान की देवी सरस्वती की होगी आराधना

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । वसंत पंचमी का पावन पर्व पांच फरवरी शनिवार को श्रद्धा, उल्लास से मनाया जाएगा। इसी दिन माघ मास का चौथा प्रमुख स्नान पर्व भी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा, यमुना व अदृश्य सरस्वती में आस्था की डुबकी लगाएंगे। वसंत पंचमी पर ज्ञान की देवी सरस्वती की आराधना की जाएगी। मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन मां सस्वती का प्रकाट्य हुआ था। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। यानी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती। आचार्य सोनू जी महाराज ने बताया पूर्वांचली के अनुसार पंचमी ति​थि पांच फरवरी शनिवार को सुबह 6:44 बजे शुरू हो जाएगी, जो दिनभर व्याप्त रहेगी। इस अवसर पर सरस्वती का पूजन भी किया जाएगा। इस बार वसंत पंचमी पर शनि के स्वगृही होने के कारण पंच महापुरुष योग बन रहा है। इस योग से पर्व की शुभता में वृद्धि होगी। सरस्वती पूजन का मुहुर्त शनिवार सुबह 9:19 से 10:35 बजे तक और दोपहर 12 बजे से शाम 4: 05 बजे तक है।

Related Articles

Back to top button