Latest

अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े में सीएम तीरथ सिंह रावत का संतों ने किया स्वागत

( अनुराग शुक्ला ) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े में सीएम तीरथ सिंह रावत ने संतों के साथ हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।

वैष्णव संत शुरू से भूमि आवंटन समेत मूलभूत सुविधाएं की मांग की

इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि बैरागी कैंप अनादि काल से वैष्णव संतों के लिए आरक्षित भूमि रही है। कोरोना के चलते बैरागी संतों को भूमि आवंटन में मेला प्रशासन ने देर की है। वैष्णव संत शुरू से ही भूमि आवंटन समेत मूलभूत सुविधाएं की मांग कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री की उदासीनता के चलते कुंभ मेले की व्यवस्थाएं नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री के बदल जाने के बाद तीरथ रावत जी के आने के बाद कुंभ मेला में युद्ध स्तर पर मेले की तैयारियां की जा रही है। जिससे सभी वैष्णव संत और खालसे अपनी तैयारियां पूरी कर सकें। इस दौरान श्री पंच निर्वाणी अणि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मदास महाराज, श्री पंच दिगंबर अणि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राम कृष्णदास नगरिया महाराज, महंत गौरी शंकर दास एवं महंत रामजी दास महाराज महामंडलेश्वर माधवदास हिटलर बाबा जगतगुरु रामसुभगदास विनायका बाबा महामंडलेश्वर राम तीरथ दास जी ने भी कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी बात कही । इस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कोरोना के चलते व्यवस्थाओं में थोड़ी देरी हुई है। लेकिन अब सरकार की ओर से जो निर्देश दिए गए है। उससे कुंभ मेला दिव्य और सुरक्षित रूप से संपन्न होगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी संत महापुरुषों को आश्वासन देते हुए कहा कि कुंभ मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं संत महापुरुषों को उपलब्ध कराई जाएंगी।जिसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button