Latest

ऑपरेशन माफ़िया के तहत हिस्ट्रीशीटरों के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलने का सिलसिला जारी, जानिए अब किस पर गिरी गाज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सरकार का ऑपरेशन माफ़िया के तहत प्रयगराज में माफिआयो और हिस्ट्रीशीटरों के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलने का सिलसिला जारी है।

पूर्व सांसद माफिया अतीक के बिजनेस पार्टनर अब्बास खान के मकान पर पीडीए की कार्यवाही

आज इसी कड़ी में प्रयागराज के अतरसुइया क्षेत्र के शमदाबाद इलाके में बाहुबली पूर्व सांसद माफिया अतीक के सबसे खास और उनके बिजनेस पार्टनर अब्बास खान के मकान पर होगी पीडीए की कार्यवाही। इससे पूर्व अब्बास का सिविल लाइन्स में मैक टावर भी किया गया था सीज। अब्बास खान पर एक दर्जन से अधिक मुकदमें हैं दर्ज। 2017 में भू-माफिया की लिस्ट में अब्बास का नाम प्रमुख रूप से था। मायावती सरकार में अब्बास पर गैंगस्टर के तहत भी हुई थी कार्यवाही। विगत माह पूर्व में एडीजे जोन प्रयागराज ने रेड करके अब्बास के घर से तीन वाहनों को किया था जप्त।
पीडीए के सब शुक्ला ने बताया आज अब्बास के मकान जो बिना मानचित्र स्वीकृत था आज उसको गिरा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button