Latest

मवेशियों की चोरी के आरोपियों को मांडा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मांडा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । चोरी करके लौट रहे पांच मवेशियों को बेचने जा रहे ।तीन आरोपियों को मांडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।मांडा इस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार वर्मा ने मालिकों की पहचान कर मवेशी उनको सुपुर्द किया भारतगंज चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश दुबे हमराहीयों के साथ मंगलवार को गश्त पर थे। उसी दरमियान दोपहर में भरारी बाईपास से चोरी की तीन भैंस व दो पंडिया के साथ तीन लोगों को पकड़ लिया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिगना थाना क्षेत्र के मूर्तिहवा गांव निवासी जयशंकर बिंद पुत्र ओमप्रकाश बिंद व बघेडा खुर्द गांव निवासी जोगेंद्र बिंद पुत्र विनय कुमार और बुड़िया पुर गांव निवासी त्रिवेणी प्रसाद पुत्र राधेश्याम को मवेशियों के चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button