प्रदेश
ऑनलाइन जुआ खेल रहे दर्जनों लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुआ खेलने वालों में प्रमुख रूप से छावनी परिषद के उपाध्यक्ष समेत 16 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी थाना सिविल लाइन क्षेत्र के हाई कोर्ट चौराहे के पास ऑनलाइन जुआ खेल रहे दर्जनों लोगों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया जुआ खेलने वालों में प्रमुख रूप से छावनी परिषद प्रयागराज के उपाध्यक्ष विनोद कुमार समेत 16 व्यक्तियों को पुलिस ने जुआ खेलते किया गिरफ्तार। हाईकोर्ट के समीप एक दुकान में चल रहा था जुआ । जुआ खेल रहे जुआरी हाईकोर्ट के समीप फोटोस्टेट की दुकान में लाखो का हार जीत की बाजी लगाकर खेल रहे थे धड़ल्ले से जुआ। थाना सिविल लाइन पुलिस ने 16 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।



