सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अधिकारियों से ली जानकारी, दिए निर्देश
प्रयागराज। आज 19 फरवरी को सर्किट हाउस प्रयागराज में सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिलाधिकारी सहित जमुना पार के सभी चारों उप जिलाधिकारी बारा, मेजा, कोरांव, करछना तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, ए डी एम प्रशासन,ए डी एम वित्त एवं राजस्व, की उपस्थिति रही।
बैठक में सांसद द्वारा मुख्य रुप से ओलावृष्टि पर हुए नुकसान के मुआवजे पर पूछे गए प्रश्न पर उप कृषि निदेशक ने बताया कि ओलावृष्टि में हुए नुकसान के लिए 9487 किसानों ने भुगतान के लिए आवेदन किया और जिसमें 4383 किसानों को भुक्तान किया है।

शेष जो किसान बीमा से अच्छा आच्छादित नहीं हैं उनके बारे में सांसद जी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यह दैवीय आपदा है इसलिए इसकी भरपाई प्रशासन द्वारा किया जाना चाहिए। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 33 प्रतिशत नुकसान पर भुगतान होता है। सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जितना भी किसानों का नुकसान हुआ है सभी का भुगतान सुनिश्चित करें।
बैठक के अगले बिंदु पर धान क्रय में हो रही किसानों की परेशानी को अधिकारियों की लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा। जिसमें आर एम ओ ने बताया कि सरकार द्वारा खरीद का लक्ष्य पूरा हो चुका है। परंतु जमुना पार में नौ क्रय केंद्र अभी भी कार्य कर रहे हैं। लेणियारी वा खीरी केन्द्र पर आ रही शिकायतों पर माननीय सांसद जी ने किसानों की समस्याओं को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। इस पर जिलाधिकारी ने विपणन संबंधी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिचौलियों की भूमिका को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
उक्त बैठक में किसानों के अनुदान पर दिए जाने के लिए सिंचाई हेतु सोलर पंप की जानकारी दी। 70 प्रतिशत सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है जिसमें किसानों को केवल 30 प्रतिशत ही देना होगा। यहां योजना पहले आओ पहले पाओ के चयन पर किया जा रहा है। बशर्ते की किसान के पास बोरिंग कराने हेतु स्थान उपलब्ध हो तथा विद्युत कनेक्शन ना लिए हो। माननी सांसद जी ने आगामी एकल पेयजल एवं राज्य योजना से बन रहे 70 गांवों में पानी की टंकीयो का निर्माण की स्थिति का ब्यौरा मांगा और 1 सप्ताह के अंदर प्रगति दिखाई देने के निर्देश दिए जिससे आगामी गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाई जा सके।
बैठक में सांसद के जनसंपर्क प्रभारी संत प्रसाद पांडेय, अभिषेक शुक्ला, डा शशिकांत तिवारी, डा भगवत पांडेय, बाबा तिवारी अमित सिंह विजय पुर्स्वानी, मनु कक्कड़, आसाराम शुक्ला आदि उपस्थित रहे।




