Latest
कारगिल युद्ध में शहीद हुए हमारे सैनिक के सम्मान में संगम किनारे बालू में उकेरी आकृति


प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज हम लोगों ने संगम पर सैंड आर्ट किया है VIP घाट पर,,आज का सैंड आर्ट हम लोगों ने “कारगिल विजय दिवस”के उपलक्ष्य में किया है,,कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है।इसे हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है।कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को उसका अन्त हुआ।इसमें भारत की विजय हुई।इस दिन को कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान हेतु मनाया जाता है।यह दिन है उन शहीदों को याद कर अपने श्रध्दा-सुमन अर्पण करने का,जो हँसते-हँसते मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।यह दिन समर्पित है उन्हें,जिन्होंने अपना आज हमारे कल के लिए बलिदान कर दिया।।आज का सैंड आर्ट अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जोनु प्रजापति, मनोज कुमार और आशीष निषाद द्वारा बनाया गया।



