प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त – डॉ मान सिंह
प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार) l इलाहाबाद – झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सपा उम्मीदवार डॉ मान सिंह यादव ने
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधोंका ग्राफ और आए दिन हो रही हत्याओं पर कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है l गत शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के शाहीपुर गाँव में पूर्व अपर महाधिवक्ता कमल सिंह यादव के आवास पर क्षेत्र के युवाओं की एक बैठक में बोलते हुए डॉ मान सिंह यादव ने कहा कि कोरोना महामारी काल में किसानों, नौजवानों, एवं मजदूरों के सामने आ रही दिक्कतों से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है l उनके रोजगार का प्रबंध न करके चंद किलो अनाज और कुछ रुपए खाते में भेज कर वाहवाही लूट रही सरकार को गंभीरता के साथ इस वर्ग की समस्याओं पर ठोस निर्णय लेने की जरूरत है l किसानों की उपज के सही दाम, बेरोजगारों को रोजगार और आम जनता के बीच कानून का राज स्थापित करने में असफल भाजपा सिर्फ मुद्दे से भटकाने वाले बयान जारी कर पल्ला झाड़ रही है l
डॉ मान सिंह यादव ने सपा द्वारा जारी आह्वान पुस्तिका का भी वितरण किया l
शिक्षक सभा के पूर्व महासचिव डॉ एस. पी. सिंह पटेल एवं अधिवक्ता श्री हृदय लाल मौर्य ने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार बढ़ा है l ग्रामीण अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए दर दर भटक रहा है l स्नातक मतदाता सूची में नए नामो के बढ़ाये जाने पर भी चर्चा की गई l
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, युवा नेता नवीन यादव, जिला पंचायत सदस्य आर. बी. पाल, आदि ने भी भाजपा सरकार पर युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया l
बैठक में अन्य लोगों में सर्व श्री नंद लाल यादव, प्रेम प्रकाश यादव एडवोकेट, शेष चंद्र यादव, आकाश यादव, सुरेश मौर्य, निलेश पाल, दयाशंकर बिंद, राहुल यादव, अखिलेश मौर्य, सद्दाम खान, आदि मौजूद रहे l
दान बहादुर मधुर प्रवक्ता सपा प्रयागराज



