Latest

युवा प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने दारागंज से नौ प्रतिनिधियों का चयन किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज के युवा प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों की महत्वपूर्ण बैठक आज श्री राधा मन्दिर निकट श्री वेणीमाधव मन्दिर प्रांगण में दारागंज क्षेत्र के युवा प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने प्रस्तावित प्रयागवाल युवा वाहिनी के गठन के क्रम में दारागंज से नौ (9) प्रतिनिधियों का चयन किया गया. बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी ने किया. बैठक चुने गये प्रतिनिधि निम्नवत हैं, १- श्री गौतम पान्डेय.२- गोपाल काला. ३- हर्ष पाठक. ४- कृष्णानन्द शोकहा. ५- राज पान्डेय छोटू, ६- सोमू तिवारी, ७- रवि मिश्रा, ८- अभिषेक शर्मा. ९- शुभम मिश्रा सर्व सम्मति से चुने गये. बैठक का संचालन प्रस्तावित प्रयागवाल युवा वाहिनी के संयोजक श्रवण कुमार शर्मा ने और उपस्थित तीर्थ पुरोहितों को प्रयागवाल युवा वाहिनी के योजनाओं से अवगत कराय. बैठक में उपस्थित क्षेत्रिय युवा प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने अपने विचार रखें. बैठक में प्रमुख रुप से अध्यक्ष अमितराज वैद्य. महामंत्री चंदन तिवारी. बलराम शर्मा.अनन्त पान्डेय. गिरजा शंकर पान्डेय. दया शंकर पालीवाल. राजन तिवारी. विजय भारद्वाज. सक्षम शर्मा. लव पान्डेय. शिवम मिश्रा. देवेश राय. उदय चन्द्र मिश्र. राकेश शर्मा. सुनील प्रोहा. सूर्य कान्त शर्मा. शैलेंद्र शर्मा. आदि प्रमुखरुप से उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button